रियान पराग ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार और ईशान किशन का महारिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग ने बुधवार (22 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 2 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 36…
राजस्थान रॉयल्स के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग ने बुधवार (22 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 2 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
इस मुकाबले के बाद पराग के इस सीजन 13 पारियों में 567 रन हो गए हैं। वह एक आईपीएल सीजन में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 538 रन बनाए थे।
बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में ईशान किशन औऱ सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिय़ा है। ईशान ने 2020 में मुंबई के लिए 516 रन और सूर्यकुमार ने भी मुंबई के लिए 2018 में 512 रन बनाए थे।
Most runs by an uncapped batter in an IPL season
625 - Yashasvi Jaiswal (RR, 2023)
616 - Shaun Marsh (PBKS, 2008)
567* - Riyan Parag (RR, 2024)*
516 - Ishan Kishan (MI, 2020)
512 - Suryakumar Yadav (MI, 2018) #RRvRCB #RRvsRCB #RR #RCB #IPL2024 #CricketTwitter— Shashikant Singh (@shashi_CB) May 22, 2024