अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में 17000 रन पूरे करने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अहमदाबद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मैच 35 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में 17000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें…
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अहमदाबद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मैच 35 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में 17000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, एमएस धोनी और विरेंद्र सहवाग यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
रोहित ने 49 टेस्ट मैचों में 3379 रन बनाए हैं, वनडे में उन्होंने 241 मैचों में 9782 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 की बात करें तो उनके नाम 148 टी20 मैचों में 3853 रन हैं।
भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-
सचिन तेंदुलकर- 34257
विराट कोहली- 25047
राहुल द्रविड़-24208
सौरव गांगुली-18575
एमएस धोनी-17266
वीरेंद्र सहवाग-17253
17000 #CricketTwitter #RohitSharma pic.twitter.com/XpbJFSzlKL
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 11, 2023