भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार कैच पकड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जो उनसे पहले कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था। जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए 15वें ओवर में दिनेश चांदीमल (9) का शानदार कैच लपका। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 कैच पूरे कर लिए।
रोहित टी-20 इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है, जिन्होंने 69 कैच लपके हैं। मार्टिन गुप्टिल (64 कैच) दूसरे नंबर पर, वहीं रोहित और शोएब मलिक 50-50 कैच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 44 कैच पकड़े हैं, वहीं सुरेश रैना के नाम 42 कैच दर्ज हैं।
Most catches taken by non wicketkeepers in men's T20Is :
— Rhitankar Bandyopadhyay (@rhitankar8616) February 26, 2022
69 - David Miller
64 - Martin Guptill
50 - Shoaib Malik
50* - Rohit Sharma
47 - David Warner
47 - Md Nabi
47 - Tim Southee
Rohit becomes the first Indian fielder to take 50 catches in T20Is.#INDvSL