हिटमैन रोहित शर्मा ने पचासा ठोककर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ब्रैंडन मैकुलम को छोड़ा पीछे
भारतीय कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार (21 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी से इतिहास रच दिया। रोहित ने 50 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित अपने देश में खेलते हुए सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद उनके भारत में 127 छक्के हो गए हैं। रोहित ने मैकुलम को पछाड़ा हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में खेलते हुए वनडे में 126 छक्के जड़े थे।
147 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले औऱ 132 छक्कों के साथ मार्टिन गुप्टिल दूसरे नंबर पर हैं।
109 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने बेहतरीन शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े।
Latest Cricket News In Hindi