साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार (30 अक्टूबर) को पर्थ में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में भारत को मिली 5 विकेट की हार के साथ कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
साल 2022 में रोहित की कप्तानी में यह भारत की सातवीं हार है। इसके साथ ही वह एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2009 और 2012 में 6-6 टी-20 इंटरनेशनल मैच हारे थे।
Most men's T20Is lost by Indian captains in an year:
— Kausthub Gudipati (@kaustats) October 30, 2022
7* - Rohit Sharma in 2022
6 - MS Dhoni in 2009
6 - MS Dhoni in 2012
5 - MS Dhoni in 2016#T20WorldCup #INDvSA
गौरतलब है कि इस मैच में भारत को 5 विकेट से साउथ अफ्रीका ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए, इसके जवाब में साउथ अफ्राकी ने 2 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली।