IPL 2025: रोहित शर्मा ने 12 रन पर आउट होकर भी रचा इतिहास, एबी डी विलियर्स का T20 रिकॉर्ड तोड़ डाला
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार (27 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में 5 गेंदों में का सामना कर 12 रन बनाए, जिसमें दो छक्के जड़े। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे मयंक…
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार (27 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में 5 गेंदों में का सामना कर 12 रन बनाए, जिसमें दो छक्के जड़े। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे मयंक यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस छोटी सी पारी के दौरान भी रोहित ने खास रिकॉर्ड बना दिया।
इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब वानखेड़े स्टेडियम में 122 छक्के हो गए हैं। उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टी-20 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 120 छक्के जड़े हैं।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 151 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं।
बता दें कि इससे पहले हुए दो मुकाबलों में रोहित ने लगातार दो अर्धशतक जड़े थे।
Most Sixes in a Ground in T20s
— CricBeat (@Cric_beat) April 27, 2025
151 - Chris Gayle (Bengaluru)
149 - Virat Kohli (Bengaluru)
138 - Chris Gayle (Mirpur,Dhaka)
135 - Alex Hales (Trent Bridge,Nottingham)
122 - Rohit Sharma (Mumbai WS)*
120 - AB de Villiers (Bengaluru)#MIvLSG
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी न्यौता मिलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज रिकल्टन ने 32 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली।