रोहित शर्मा इतिहास रचने से 22 रन दूर, कोहली और धोनी की अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में हो जाएंगे शामिल
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास शुक्रवार (26 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालीफायर में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रोहित शर्मा अगर 22 रन बना लेते हैं कतो वह आईपीएल…
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास शुक्रवार (26 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालीफायर में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रोहित शर्मा अगर 22 रन बना लेते हैं कतो वह आईपीएल में बतौर कप्तान अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। आईपीएल में बतौर कप्तान 4000 या उसस ज्यादा रन बनाने का कारनामा फिलहाल विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने ही किया है।
कप्तान के तौर पर खेलते हुए कोहली ने 4994 रन और धोनी ने 4660 रन बनाए हैं।
इसके अलावा अगर रोहित फील्डिंग के दौरान दो कैच पकड़ते हैं तो वह आईपीएल में अपने 100 कैच पूरे कर लेंगे, ऐसा करने वाले वह चौथे खिलाड़ी बनेंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा 109 कैच सुरेश रैना ने पकड़े हैं। उनके बाद विराट कोहली (106) और कीरोन पोलार्ड (103) इस लिस्ट में हैं।