IPL 2024: हर्षित के बाद रोहित ने फ्लाइंग किस देते हुए उड़ाया मयंक अग्रवाल का मजाक
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले उनके खिलाड़ी मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को फ्लाइंग किस देते हुए उनका मजाक उड़ाया। मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच बुधवार (27 मार्च) को खेला जानें वाला है। दोनों…
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले उनके खिलाड़ी मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को फ्लाइंग किस देते हुए उनका मजाक उड़ाया। मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच बुधवार (27 मार्च) को खेला जानें वाला है। दोनों ही टीमें अपना पहला-पहला मैच हार चुकी हैं।
आपको बता कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्हें फ्लाइंग किस देते हुए चिढ़ाया था। मयंक अग्रवाल को आक्रामक सेंड ऑफ देने के बाद, तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया। तेज गेंदबाज ने दो स्तरों का उल्लंघन किया और उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
Rohit Sharma giving a flying kiss to Mayank Agarwal.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 26, 2024
- Harshit Rana gave a flying kiss send off to him. pic.twitter.com/H2meB4NMo7
दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक ने इस मैच में 21 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली थी। कोलकाता ने यह मैच 4 रन से अपने नाम कर लिया था।