रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ रचेंगे इतिहास, एमएस धोनी के बाद बनाएंगे ये खास रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुरुवार (18 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे।
रोहित का यह आईपीएल में 250वां मैच होगा। वह आईपीएल…
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुरुवार (18 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे।
रोहित का यह आईपीएल में 250वां मैच होगा। वह आईपीएल में 250 या उससे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक महेंद्र सिंह धोनी ने ही यह मुकाम हासिल किया है। धोनी ने अभी तक आईपीएल में 256 मैच खेले हैं।
बता दें कि मौजूदा सीजन में रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है। अभी तक खेले गए 6 मैच में 52.20 की औसत से 261 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है।
Rohit Sharma will become the 2nd player after MS Dhoni to complete 250 matches in IPL history.
- Two GOAT's. pic.twitter.com/T2CNzfShUK— Johns. (@CricCrazyJohns) April 18, 2024