विराट कोहली ने आरसीबी की 12 नंबर जर्सी को किया रिटायर, वजह जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
5 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 की शुरुआत में सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। इससे ठीक पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। आरसीबी की टीम अब तक चैंपियन नहीं बनी है लेकिन फैंस के बीच उसकी…
5 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 की शुरुआत में सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। इससे ठीक पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। आरसीबी की टीम अब तक चैंपियन नहीं बनी है लेकिन फैंस के बीच उसकी लोकप्रियता बहुत अधिक है।
आरसीबी की टीम ने हमेशा के लिए जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है। टीम ने यह नंबर अपने फैंस को दिया है। क्योंकि क्रिकेट में फैंस को टीम का 12वां खिलाड़ी माना जाता है।
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
आरसीबी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें कप्तान विराट कोहली अपने फैंस को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं। उन्होंने कहा “मैं यहां टीम के बारे में बात करने नहीं आया हूं। हमारी टीम हमेशा के लिए जर्सी नंबर 12 रिटायर कर रहे हैं, जो हमारे फैंस से जुड़ी है। शुरुआत से हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।