WPL 2023: आरसीबी बना पाई सिर्फ 125 रन, मुंबई इंडियंस की नजर फाइनल की सीट पर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वुमेन ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस वुमेन को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया है। बैंगलोर के लिए ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 29 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
एलिस पैरी ने…

एलिस पैरी ने 29 रन और कप्तान स्मृति मंधाना ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई औऱ खिलाड़ी खास कमाल नहीं कर सकी। जिसकी बदौलक बैंगलोर 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस के लिए एमिला केर ने तीन , नताली स्काइवर, इस्सी वॉन्ग ने दो-दो और सायका इशाक ने एक विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंस यह मुकाबला जल्द से जल्द खत्म करते पॉइंट्स टेबल में टॉप पर लीग स्टेज खत्म करना चाहेगी। बता दें कि टॉप पर रहने वाली टीम सीधे 26 मार्च को होने वाले फाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।