RR vs DC, IPL 2023: जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने ठोके तूफानी पचासे, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 200 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर…
आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और शिमरोन हेटमायर की धमाकेदार पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर कुल 199 रन टांग दिये हैं।
यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। जायसवाल ने 31 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। वहीं जोस बटलर ने 51 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन (00) और रियान पराग (07) कुछ खास योगदान नहीं कर सके, लेकिन अंत में हेटमायर ने 21 गेंदों पर 1 चौका और 4 छक्के जड़कर 39 रन बना डाले।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 36 रन देकर 2 विकेट झटके। कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। यहां से अब दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवर में 200 रन बनाने होंगे।