T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रन का लक्ष्य,कप्तान बेरिंगटन रहे टॉप स्कोरर
स्कॉटलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड की शुरूआत खराब रही और 42 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट…
स्कॉटलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड की शुरूआत खराब रही और 42 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। जिसके बाद कप्तान रिची बेरिंगटन और माइकल जोन्स ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी की।
बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं जोन्स ने 20 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का जड़ेकर 33 रन बनाए। इसके अलावा टॉम ब्रूस ने 18 गेंदों में 24 रन जोड़े और निचले क्रम में ओलिवर डेविडसन ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। जिसकी बदौलस स्कॉटलैंड ने 19.4 ओवर में 152 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3 विकेट, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट, सैम कुरेन,जैमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें इस प्रकार हैं।
स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।