VIDEO: युगांडा के बॉलर ने दिखाई आग, रदरफोर्ड को दिया फायरी सेंड ऑफ
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वें मैच में वेस्टइंडीज ने युगांडा को एकतरफा अंदाज़ में हराते हुए 134 रन से जीत हासिल कर ली। इस मैच को जीतने के लिए युगांडा को 174 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन युगांडा की टीम 12 ओवरों में 39 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच…
Advertisement
VIDEO: युगांडा के बॉलर ने दिखाई आग, रदरफोर्ड को दिया फायरी सेंड ऑफ
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वें मैच में वेस्टइंडीज ने युगांडा को एकतरफा अंदाज़ में हराते हुए 134 रन से जीत हासिल कर ली। इस मैच को जीतने के लिए युगांडा को 174 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन युगांडा की टीम 12 ओवरों में 39 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में बेशक युगांडा की बल्लेबाजी धराशायी हो गई लेकिन उनके गेंदबाजों में जोश की कोई कमी नहीं दिखी और इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब युगांडा के 22 वर्षीय गेंदबाज़ कॉसमॉस क्येवता ने शेरफेन रदरफोर्ड को क्लीन बोल्ड कर दिया।