शिखर धवन ने तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड,IPL में सबसे ज्यादा चौके मारनें वाले बल्लेबाज बने
19 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन ने मुंहई इंडियंस ने खिलाफ गुरुवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
शिखर धवन ने 22 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। इसके साथ ही…
19 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन ने मुंहई इंडियंस ने खिलाफ गुरुवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
शिखर धवन ने 22 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके मारनें वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस,सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले धवन के नाम इस पारी के बाद 495 चौके हो गए हैं।
धवन ने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर के रिकॉर्ड को तोड़ा। गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर में 491 चौके मारे थे।
हालांकि इस मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई से मिले 169 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बन सकी।