शिखर धवन ने बनाया IPL इतिहास का बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
पंजाब किंग्स के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार (23 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया।
धवन ने 16 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली औऱ चौथे ओवर की…
पंजाब किंग्स के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार (23 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया।
धवन ने 16 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली औऱ चौथे ओवर की गेंद पर इशांत शर्मा के हाथों क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बोल्ड आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
धवन अपने आईपीएल करियर में 39वीं बार बोल्ड आउट हुए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है, जो आईपीएल में 38 बार बोल्ड हो चुके हैं।
गौरतलब है कि धवन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हैं। कोहली के बाद इस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Most times bowled out in IPL
— (@Shebas_10dulkar) March 23, 2024
39 - Shikhar Dhawan*
38 - Virat Kohli
35 - Shane Watson
30 - Manish Pandey
29 - Ambati Rayudu#PBKSvDC