भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार अर्धशतक जड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले दिन अय्यर ने 169 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी खेली।
अय्यर भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली 10 पारियों में डबल डिजिट स्कोर बनाया है। अय्यर ने इससे पहले खेली गई 9 टेस्ट पारियों में क्रमश: 105,65,18,14,27,92,67,15,19 रन बनाए थे। 90 साल के भारतीय टेस्ट इतिहास में वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
इसके अलावा अय्यर साल 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। अय्यर के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की शानदार पारी खेली और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी हुई।
Shreyas Iyer! #Cricket #BANvIND #IndianCricket #TeamIndia #Shreyasiyer pic.twitter.com/hiGCEU9Mcw
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 14, 2022