VIDEO: क्रिस लिन की तूफानी पारी, 1 गेंद पर जड़े 10 रन
Big Bash League: Adelaide Strikers और Sydney Sixers के बीच खेले गए मुकाबले में क्रिस लिन ने 34 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की दमद से 41 रन बनाए। इस दौरान क्रिस लिन के बल्ले से 1 गेंद पर 10 रन भी निकले। सीन एबॉट द्वारा फेंके जा रहे 11वें ओवर में क्रिस लिन ने ऐसा किया।
10 runs from one legal ball!@KFCAustralia #BucketBall #BBL12 pic.twitter.com/nginEhAm4t
— KFC Big Bash League (@BBL) December 14, 2022
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर एबॉट के हाथ से गेंद फिसल गई। क्रिस लिन ने कमर के ऊपर आई इस हाई फुल टॉस गेंद पर चौंका जड़ दिया। ऑनफील्ड अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद अगली फ्री हिट गेंद को क्रिस लिन ने छक्के के लिए सीमा रेखा पार पहुंचा दिया।
Read Full News: VIDEO: क्रिस लिन की तूफानी पारी, 1 गेंद पर जड़े 10 रन
Latest Cricket News In Hindi