SA vs AFG: क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने की शतकीय साझेदारी, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 रनों का लक्ष्य
SA vs AFG, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला बुधवार, 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां साउथ अफ्रीका की टीम ने क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन की दूसरी विकेट के लिए 114 रनों की…
SA vs AFG, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला बुधवार, 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां साउथ अफ्रीका की टीम ने क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन की दूसरी विकेट के लिए 114 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर अफगानिस्तान के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने 41 गेदों पर 5 चौके और 3 छक्के ठोककर 59 रन बनाए, वहीं रयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के ठोककर 61 रन जोड़े। इनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (19 गेंदों पर 23), डेविड मिलर (15 गेंदों पर नाबाद 20 रन), और मार्को यानसेन (07 गेंदों पर 16 रन) ने भी कुछ अहम रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया। इसी के दम पर साउथ अफ्रीका अपने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बना सकी।
बात करें अगर अफगानी गेंदबाज़ों की तो अजमतुल्लाह ओमरज़ाई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राशिद खान ने 2 और फजलहक फारूकी ने एक विकेट चटकाया।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।