2nd Test: श्रीलंका पहली पारी में 196 रन पर हुई ढेर, इंग्लैंड ने पहली पारी में हासिल की विशाल बढ़त
लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में 196 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने 231 रन की बढ़त ले ली है।
श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में…
लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में 196 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने 231 रन की बढ़त ले ली है।
श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में 196 के स्कोर पर ढेर हो गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 120 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिनेश चंदीमल ने 23(33), एंजेलो मैथ्यूज ने 22(36) रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मैथ्यू पॉट्स, क्रिस वोक्स गस एटकिंसन और ओली स्टोन को हासिल हुए। एक विकेट शोएब बशीर को मिला।
इंग्लैंड की पहली पारी दूसरे दिन 102 ओवर में 427 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने 143(206) और गस एटकिंसन ने 118(115) रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा बेन डकेट ने 40(47) और हैरी ब्रूक ने 33(45) रनों की पारियां खेली।
असिथा फर्नांडो ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये।