NZ vs SL 3rd ODI: निसांका, मेंडिस और लियानागे ने ठोका पचासा, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 291 रनों का लक्ष्य
SL vs NZ 3rd ODI: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जनवरी को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम ने पुथम निसांका, कुसल मेंडिस और जनिथ लियानागे की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 290…
SL vs NZ 3rd ODI: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जनवरी को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम ने पुथम निसांका, कुसल मेंडिस और जनिथ लियानागे की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 290 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 291 रनों का लक्ष्य रख दिया है।
इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद निसांका (66), कुसल मेंडिस (54), जनिथ लियानागे (53) और कामिन्दु मेंडिस (46) ने शानदार पारियां खेली। इन खिलाड़ियों के दम पर श्रीलंकाई टीम एक अच्छे टोटल तक पहुंचने में कामियाब रही और उन्होंने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 290 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी सबसे कामियाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा कप्तान मिचेल सेंटनर ने 10 ओवर में 55 रन देकर 2 विकेट लिये और नाथन स्मिथ और माइकल ब्रेसवेल को भी एक-एक विकेट मिला।
कुल मिलाकर यहां से ये मुकाबला जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 291 रन बनाने होंगे। गौरतलब है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है।