SL vs OMA: श्रीलंका ने ओमान को दिया 226 रनों का टारगेट, 3 बल्लेबाजों ने ठोके अर्द्धशतक
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना ओमान से हो रहा है। पालेकेल्ले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। इस मैच में श्रीलंका के लिए कुसल…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना ओमान से हो रहा है। पालेकेल्ले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। इस मैच में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और कप्तान दसुन शनाका (50) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं।
इन तीनों के अर्द्धशतकों के चलते श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए। वहीं, ओमान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जितेन रामानंदी ने लिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ओमान की टीम इस मैच में उलटफेर को अंजाम दे पाती है या नहीं।