भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी पर रोका
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने जुझारु प्रदर्शन के बावजूद चल रहे 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-इंटरनेशनल टूर्नामेंट (टोरनेओ डेल सेंटेनारियो) में फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका जरूर लेकिन वो फाइनल में जगह बनाने…
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने जुझारु प्रदर्शन के बावजूद चल रहे 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-इंटरनेशनल टूर्नामेंट (टोरनेओ डेल सेंटेनारियो) में फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका जरूर लेकिन वो फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। इंग्लैंड के सैम वार्ड ने 5वें मिनट में अपनी टीम के लिए शुरुआती गोल किया, वहीं भारत ने 29वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल से वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।