ICC ने जारी की टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजों की सूची, बुमराह-अश्विन को हुआ एक स्थान का फायदा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार (15 दिसंबर) को टेस्ट के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट जारी की है। जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड न्यूजीलैंड की नील वैगनर को पछाड़कर एक बार फिर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में 9 विकेट विकेट लेने…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार (15 दिसंबर) को टेस्ट के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट जारी की है। जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड न्यूजीलैंड की नील वैगनर को पछाड़कर एक बार फिर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में 9 विकेट विकेट लेने वाले वैगनर खिसककर तीसरे नंबर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन औऱ भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को एक-एक स्थान को फायदा हुआ है। और तीनों क्रमश: सातवें, आठवें और नौंवे स्थान पर आ गए हैं।
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी एक स्थान के फायदे के साथ टॉप 10 में लौट आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 904 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
Stuart Broad has displaced Neil Wagner to recapture the No.2 spot in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for bowling
Full list https://t.co/OMjjVwOboH pic.twitter.com/HYX1c6A5FH— ICC (@ICC) December 15, 2020