सुनील शेट्टी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की, इस दिग्गज खिलाड़ी से कर दी तुलना
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचा था। हालांकि फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से कप्तान रोहित और फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि भारतीय कप्तान की तारीफ हुई थी। अब रोहित की…
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचा था। हालांकि फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से कप्तान रोहित और फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि भारतीय कप्तान की तारीफ हुई थी। अब रोहित की तारीफ करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता ने रोहित की लीडरशिप स्किल्स की सराहना की और उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरह सेल्फलेस लीडर बताया। रोहित अब वर्ल्ड कप के बाद से अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे।