सूर्यकुमार यादव ने 1 SIX जड़कर ही बना दिया खास T20 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया।
नंबर 4 पर बल्लेबाज करने उतरे सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में 67 रन की…
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया।
नंबर 4 पर बल्लेबाज करने उतरे सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में 67 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा।
सूर्यकुमार ने इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर लिए औऱ इस आँकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (526 छक्के) औऱ विराट कोहली (420 छक्के) ही ऐसा कर पाए हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई की टीम को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट गवाकर 191 रन ही बना सकी।
Suryakumar Yadav became the 3rd Indian to complete 350 Sixes in T20 Cricket.
— All Cricket Records (@Cric_records45) April 4, 2025
526 – Rohit Sharma (438 innings)
420 – Virat Kohli (385 innings)
350* – Suryakumar Yadav (289 innings)
342 – Sanju Samson (285 innings)
341 – MS Dhoni (345 innings) pic.twitter.com/0sJyop7qGl