IND vs SA T20 World Cup Warm Up: सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का वॉर्मअप मुकाबला शुरू
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें अभ्यास मुकाबलों में खुद को परख रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम अपना दूसरा वॉर्मअप मैच बुधवार, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी…
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें अभ्यास मुकाबलों में खुद को परख रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम अपना दूसरा वॉर्मअप मैच बुधवार, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेल रही है।
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। दोनों टीमें इस मैच के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ खिलाड़ियों के फॉर्म और संयोजन को परखना चाहेंगी।
भारत का स्क्वाड:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड:
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टान स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, मार्को यान्सन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर।