अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया, T20 World Cup Warm-Up में शानदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को 23 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जिसमें इब्राहिम जादरान ने 34 गेंदों में 51…
अफगानिस्तान ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को 23 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जिसमें इब्राहिम जादरान ने 34 गेंदों में 51 रन औऱ रहमानुल्लाह गुरबाज ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए।
इसके अलावा मिडल ऑर्डर में अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 15 गेंदों में 35 रन और दरवेश रसूलि ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।
अफगानिस्तान के लिए गुडाकेश मोती औऱ रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में वेस्टइंडीज 7 विकेट गवाकर 159 रन ही बना पाई। 73 रन के कुल स्कोर तक वेस्टइंडीज के 6 विकेट गिर गए। लेकिन मिचले क्रम मैथ्यू फोर्ड ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 32 रन और जेसन होल्ड ने नाबाद 25 रन बनाए।
अफगानिस्तान के लिए उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट, फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी ने 1-1 विकेट लिया।