WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI
WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार, 05 फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर…
WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार, 05 फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है, जहां दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।