सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप E में उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने आज त्रिपुरा के खिलाफ 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। 17 ओवर खत्म होने के बाद रिंकू 17(13)* रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 24 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रिंकू पिछले कुछ समय से जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे है है वो भविष्य के शानदार फिनिशर बन सकते है। रिंकू की इस पारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को 68 रन से हरा दिया।
उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं समीर रिज़वी ने भी 59(32)* रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम 19.1 ओवर में 121 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी।
Rinku Singh at the end of 17 overs - 17*[13]
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 23, 2023
Rinku Singh at the end of 20 overs - 50*[24]
- THE FINISHER IN MAKING FOR FUTURE.....!!!!!! pic.twitter.com/mvG5Zz4zj1