टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा उलटफेर हो गया है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के हाथों 1 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के हाथों मिली इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए आगे का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। भारत से हारने के बाद जिम्बाब्वे के सामने भी पाकिस्तान की टीम फीकी रही और मुकाबले को हार गई। अंतिम गेंद तक चले इस थ्रिलर मुकाबले में पाक टीम को जीत के लिए लास्ट 3 बॉल पर 3 रन बनाने थे।
Zimbabwe Win Match
— King (@anilchotusodani) October 27, 2022
Khatarnak Ending...#PAKvsZIM#zimbabar pic.twitter.com/wVUFcBqxok
मोहम्मद नवाज स्ट्राइक पर थे। लेकिन, ओवर की चौथी बॉल डॉट खेलने के बाद वो पांचवी गेंद पर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी को लास्ट बॉल पर 3 रन बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। अफरीदी ने बल्ले से गेंद को स्ट्राइक करते ही रन के लिए दौड़ लगा दी लेकिन, वो 1 रन ही दौड़ सके और पाकिस्तान की टीम 1 रन से इस मुकाबले को हार गई।