T20 World Cup 2026: भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; अभिषेक शर्मा की हुई वापसी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत…

भारत ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को जगह मिली है।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।