न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने शुक्रवार (25 नवंबर) को भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। साउदी ने अपने कोटे के 10 ओवरों में तीन विकेट हासिल किए और शिखर धवन, श्रेयस अयय्र और शार्दुल ठाकुर को अपना शिकार बना।
धवन का विकेट चटकाते ही साउदी ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह न्यूजीलैंड के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेनियल विटोरी, काइल मिल्स, क्रिस हैरीस और क्रिस केर्न्स ने ही यह कारनामा किया था।
इस मुकाबलो को मिलाकर उनके 202 विकेट हो गए हैं और अपने देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस केर्न्स को पछाड़कर चौथए नंबर पर पहुंच गए हैं।
इसके अलावा साउदी पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें नाम टी-20 इंटनरेशनल में 100 से ज्यादा, वनडे में 200 से ज्यादा और टेस्ट में 300 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
Tim Southee Completes 200 ODI Wickets!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 25, 2022
.
.#Cricket #NZvIND #TimSouthee #NewZealand pic.twitter.com/i4hDaJlVvA