T20 World Cup 2026: यूएई ने अफगानिस्तान को दिया 161 रनों का लक्ष्य, सोहैब ने जड़ा शानदार अर्धशतक
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार (16 फरवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद यूएई की शुरूआत खराब रही और 13 रन के…
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार (16 फरवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद यूएई की शुरूआत खराब रही और 13 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सोहैब खान और अलीशान शराफू ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की।
इस साझेदारी टूटने के बाद यूएई की पारी थोड़ी लड़खड़ाई। सोहैब ने 48 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं शराफू ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया और यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर160 रन बनाए।
अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट औऱ कप्तान राशिद खान ने 1 विकेट लिया।