CWC 2025, SL-W vs SA-W: डिएलएस नियम के तहत साउथ अफ्रीका को मिला 20 ओवर में 121 रन का लक्ष्य
Sri Lanka Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 18वां मुकाबला शुक्रवार (17 अक्टूबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच को घटाकर 20-20 ओवर किया…
Sri Lanka Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 18वां मुकाबला शुक्रवार (17 अक्टूबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच को घटाकर 20-20 ओवर किया गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए, जिसके अनुसार साउथ अफ्रीका को डिएलएस नियम के तहत 20 ओवर में 121 रन का लक्ष्य मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज कप्तान चमारी अट्टापट्टू केवल 11 रन ही बना सकीं। दूसरी सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने 12 रन के स्कोर पर चोटिल हो गईं और स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि, बारिश के कारण मैच शुरु होने में देरी होने से उन्हें रिकवर होने का मौका मिला और उन्होंने दोबारा आकर 34 रन जोड़कर टीम को कुछ राहत दी।
इसके अलावा, हर्षिता समरविक्रमा ने 13 रन और कविशा दिलहारी ने 14 रन बनाए, जबकि नीलाक्षी डी सिल्वा ने टीम के लिए 18 रन जोड़े।
साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। मसाबाता क्लास को 2 और नादिन डी क्लार्क को 1 सफलता मिली।
प्लेइंग इलेवन इस मैच के लिए
श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पियमी वाथ्सला, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।
साउथ अफ्रीका: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजाने कैप, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, नोंडुमिसो शांगसे, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास।