Vijay Hazare Trophy 2023: हरियाणा ने रचा इतिहास, फाइनल में राजस्थान को 30 रन से हराते हुए पहली बार जीता खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 (Vijay Hazare Trophy 2023) के फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को 30 रन से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने पहली बार ट्रॉफी जीतते हुए इतिहास रच दिया।
हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर बनाया। टीम…
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 (Vijay Hazare Trophy 2023) के फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को 30 रन से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने पहली बार ट्रॉफी जीतते हुए इतिहास रच दिया।
हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 88(91) रन अंकित कुमार ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा कप्तान अशोक मेनारिया ने 96 गेंद में 8 चौको की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अनिकेत चौधरी ने चटकाए। इसके अलावा 2 विकेट अराफात खान और एक विकेट राहुल चाहर को मिला।
HISTORY IN RAJKOT.....!!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 16, 2023
Haryana won the Vijay Hazare Trophy 2023-24.
- Unbeaten in Group Stage.
- Beat Bengal in Quarter.
- Beat Tamil Nadu in Semi.
- Beat Rajasthan in Final.
One of the greatest run ever in Indian domestic cricket. pic.twitter.com/5WstSw2SnV
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 48 ओवर में 257 के स्कोर पर ढेर हो गयी। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 106(129) रन अभिजीत तोमर ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। कुणाल सिंह राठौड़ ने 65 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हरियाणा की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हर्षल पटेल और सुमित कुमार को मिले। राहुल तेवतिया और अंशुल कंबोज 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।
हरियाणा की प्लेइंग इलेवन: युवराज सिंह, अंकित कुमार, हिमांशु राणा, निशांत सिंधु, रोहित प्रमोद शर्मा (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, अशोक मेनारिया (कप्तान), सुमित कुमार, हर्षल पटेल, अमित राणा, अंशुल कंबोज।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन: अभिजीत तोमर, राम मोहन चौहान, महिपाल लोमरोर, दीपक हुडा (कप्तान), करण लांबा, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), राहुल चाहर, अनिकेत चौधरी, अराफात खान, खलील अहमद, कुकना अजय सिंह।