Asia Cup 2023: इन बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते है विराट कोहली
एशिया कप 2023 विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। इस साल के टूर्नामेंट में रन मशीन कोहली कई रिकार्ड्स तोड़ सकते है। तो हम आपको उन्हीं रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे। आपको बता दे कि भारत एशिया कप 2023 में अपना पहला मैच 2 सितम्बर को अपने प्रबल…
एशिया कप 2023 विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। इस साल के टूर्नामेंट में रन मशीन कोहली कई रिकार्ड्स तोड़ सकते है। तो हम आपको उन्हीं रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे। आपको बता दे कि भारत एशिया कप 2023 में अपना पहला मैच 2 सितम्बर को अपने प्रबल विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
13,000 वनडे रन का आंकड़ा छू लेंगे कोहली
विराट कोहली के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 275 वनडे मैच खेले हैं और 57.32 की औसत से 12,898 रन बनाए हैं। वो 13000 रन का आंकड़ा छूने से मात्र 102 रन दूर है, ऐसे में वो एशिया कप 2023 में इस आंकड़े को छू सकते है।
एशिया कप में इन खिलाड़ियों को पछाड़ सकते हैं कोहली
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम 11 मैचों में 61.30 के औसत से 613 रन दर्ज है। वो इस साल के एशिया कप में महेंद्र सिंह धोनी (648) और महेला जयवर्धने (674) को पीछा छोड़ सकते है।
संगकारा के शतकों का रिकॉर्ड को तोड़ेंगे विराट
श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 4 शतक दर्ज है। वहीं विराट कोहली ने 3 शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में इस साल वो संगकारा के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।