मुंबई टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर ने क्यों पहनी ध्रुव जुरेल-अक्षर पटेल की जर्सी? जानें इसके पीछे की वजह
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा पहने नजर आये जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सुंदर को 1 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में अपनी जर्सी के बजाय अपने साथियों ध्रुव जुरेल और अक्षर पटेल की…
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा पहने नजर आये जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सुंदर को 1 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में अपनी जर्सी के बजाय अपने साथियों ध्रुव जुरेल और अक्षर पटेल की जर्सी पहने देखा गया था।
सुंदर का अपने साथियों की जर्सी पहनने का कारण मुंबई की भीषण गर्मी थी, जिसने भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियों को विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बना दिया था। न्यूज़ीलैंड के कई खिलाड़ियों को मुंबई में अपने सिर और शरीर पर बर्फ के तौलिये रखकर पानी के लिए बेचैन देखा गया।
Washington Sundar Wearing a Dhruv Jurel Jersey. #INDvNZ pic.twitter.com/t54Ri9NNYB
— Ayush Bisht Sports (@ayushbisht1290) November 1, 2024
Washington Sundar wearing Bapu's jersey
Every Indian batter should wear his jersey so that they can play spin like Bapu pic.twitter.com/fXPRen11kT— Dinda Academy (@academy_dinda) November 1, 2024
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड पहली पारी में 65.4 ओऴर में 235 रनों पर ऑलआउट हो गई। सुंदर ने इस मैच में 4 और रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। मेजबान भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन बना लिए है और वो कीवी टीम के स्कोर से 194 रन पीछे है।