ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन के मैदान पर आयरलैंड को 42 रनों से हराकर मुकाबला जीता है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने आयरिश टीम को दो बड़े झटके दिए। स्टार्क ने कर्टिस केंपर और जॉर्ज डोकरेल को अपने कोट के पहले ओवर में क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आयरलैंड की पारी के चौथे ओवर में मिचेल स्टार्क ने अपनी दूसरी गेंद पर दाएं हाथ के बल्लेबाज़ कर्टिस केंपर को अंदर की तरफ आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। इस ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर स्टार्क ने अपनी रफ्तार और स्विंग का जलवा दिखाया।
इस बार स्ट्राइक पर जॉर्ज डोकरेल थे। मिचेल स्टार्क ने कर्टिस केंपर की तरह ही जॉर्ज डोकरेल का भी शिकार किया। इस गन गेंदबाज़ की बॉल हाथ से निकलने के बाद बल्लेबाज़ को बीट करते हुए सीधा विकेट से टकराई और जॉर्ज डोकरेल बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।
Mitchell Starc
— Ranjeet - Wear Mask (@ranjeetsaini7) October 31, 2022
World champions for a reason! pic.twitter.com/v3QKwfyqPD