VIDEO: ये है Suryakumar Yadav Special! खलील अहमद को एक हाथ से जड़ दिया 'सुपला शॉट'
भारतीय टीम के 'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने अजीबोगरीब शॉट से मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाते हैं। बीते शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, आईपीएल का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया था जिसमें सूर्यकुमार…
भारतीय टीम के 'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने अजीबोगरीब शॉट से मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाते हैं। बीते शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, आईपीएल का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया था जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 13 बॉल पर 26 रनों की एक छोटी लेकिन, तूफानी पारी खेली। इसी बीच फैंस को सूर्यकुमार यादव स्पेशल 'सुपला शॉट' देखने को मिला जो कि और भी ज्यादा खास था।