Starc vs Kohli: रफ्तार से डरा रहे थे स्टार्क, विराट ने Swag से जड़ दिया स्ट्रेट ड्राइव: देखें VIDEO
विराट कोहली vs मिचेल स्टार्क, यह क्रिकेट का एक ऐसा बैटल है जिसे सभी क्रिकेट फैंस खूब इन्जॉय करते हैं। अहमदाबाद टेस्ट में एक बार फिर यह दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने नज़र आए। यहां विराट का पलड़ा स्टार्क पर भारी रहा और उन्होंने रफ्तार के…
विराट कोहली vs मिचेल स्टार्क, यह क्रिकेट का एक ऐसा बैटल है जिसे सभी क्रिकेट फैंस खूब इन्जॉय करते हैं। अहमदाबाद टेस्ट में एक बार फिर यह दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने नज़र आए। यहां विराट का पलड़ा स्टार्क पर भारी रहा और उन्होंने रफ्तार के सौदागर मिचेल स्टार्क को अपने खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव का स्वाद चखाया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। भारतीय पारी के 73वें ओवर में मिचेल और विराट आमने सामने थे। ओवर की पहली तीन गेंदें स्टार्क ने विराट को डॉट डिलीवर की, जिसके बाद कोहली ने अपना दम दिखाया।
ओवर की चौथी गेंद पर विराट ने खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव खेला और फिर इसके बाद विराट के बैट से आखिरी गेंद पर एक ओर बाउंड्री देखने को मिली। इस ओवर से कोहली ने दो बाउंड्री लगाकर 8 रन बटोरे। बता दें कि इस मैच में अब तक स्टार्क को एक भी सफलता नहीं मिली है। वह 17 ओवर में 74 रन खर्च चुके हैं।
@imVkohli Mitchell Starc
Quality shots on display #TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/4J9vHV9GGm— BCCI (@BCCI) March 11, 2023