T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने नेपाल को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता,प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने रविवार (15 फरवरी) को नेपाल के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों ही टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। वेस्टइंडीज ने अपने पहले दोनों मैच जीते…
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने रविवार (15 फरवरी) को नेपाल के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों ही टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। वेस्टइंडीज ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं वहीं नेपाल को हार का सामना करना पड़ा है।
रोमारियो शेफर्ड अनफिट होने के चलते बाहर हो गए हैं मैथ्यू फोर्ड टीम में आए हैं। वहीं नेपाल की प्लेइंग इलेवन में सोमपाल कामी को मौका मिला है।
टीमें:
नेपाल (प्लेइंग XI): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिचाने।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।