WI vs ITA: वेस्टइंडीज ने इटली को दिया 166 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने खेली 75 रनों की पारी
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए और इटली के सामने जीत के लिए 166…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए और इटली के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली।
होप के अलावा रोस्टन चेज़ (24) और शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 24 रनों का योगदान दिया जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम 165 रनों तक पहुंचने में सफल रही। इटली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और इसकी अगुवाई क्रिशन कलुगामागे और बेन मैनेंटी ने की। क्रिशन कलुगामागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट चटकाए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इटली की टीम इस लक्ष्य को चेज़ कर पाती है या नहीं।