अफगानिस्तान ने एतेहासिक जीत के World Cup 2023 की पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर, 5 बार की चैंपियन का हुआ बुरा हाल
वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने गुरबाज़-इकराम अलीखिल के अर्धशतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को 69 रन से हराते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया। वो पॉइंट्स टेबल में अब छठे स्थान पर…
वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने गुरबाज़-इकराम अलीखिल के अर्धशतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को 69 रन से हराते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया। वो पॉइंट्स टेबल में अब छठे स्थान पर आ गए है। वहीं इंग्लैंड 5वें स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया सबसे निचले स्थान 10वें पर पहुंच गयी है।
अफगानिस्तान 3 मैचों में 2 हार और एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें से छठे स्थान पर आ गयी है। इस समय उनका नेट रनरेट -0.65 है। वहीं इंग्लैंड की टीम 3 मैचों में एक जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। उनका नेट रनरेट -0.08 है। 10वें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 2 मैच खेले है और दोनों में उन्हें हार मिली है। उनका नेट रनरेट -1.85 है। अफगानिस्तान अगला मैच अब 18 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ और इंग्लैंड अपना अगला मैच 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
2023 World Cup Points Table:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 15, 2023
INDIA - NO.1....!!!
AUSTRALIA - NO.10...!! pic.twitter.com/1BhHWofJdD