World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने 229 रन से जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर, मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की हालत खराब
वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन के विशाल अंतर से हार का स्वाद चखा दिया। ये वनडे के इतिहास में मौजूद वर्ल्ड कप चैंपियन की सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने…
वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन के विशाल अंतर से हार का स्वाद चखा दिया। ये वनडे के इतिहास में मौजूद वर्ल्ड कप चैंपियन की सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। हार के बाद इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर खिसक गयी है। वहीं साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गयी है।
साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में खेले अभी तक 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गयी है। वहीं उनके 6 पॉइंट्स और नेट रनरेट 2.212 है। इंग्लैंड टीम इस शर्मनाक हार के बाद पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर आ गयी है। वर्ल्ड कप में खेले अभी तक 4 मैचों में 3 हार और एक जीत के साथ इंग्लैंड के 2 पॉइंट्स और नेट रनरेट -1.248 है।
The World Cup 2023 Point Table pic.twitter.com/2A3gj9Fe3o
— Zahid Gishkori (@ZahidGishkori) October 21, 2023
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 399 रन टांगे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी।