World Cup 2023: दूसरे सेमीफाइनल में डेविड मिलर ने जड़ा शतक, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 213 रन का लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका 49.4 ओवरों में 212 के स्कोर पर ढेर हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने शानदार शतकीय पारी खेली।
टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 116 गेंद में 8 चौको…
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका 49.4 ओवरों में 212 के स्कोर पर ढेर हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने शानदार शतकीय पारी खेली।
टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 116 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 48 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। उन्होंने और मिलर ने 95 (113) रन की साझेदारी निभाई। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 39 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-३ विकेट मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने हासिल किये। 2-2 विकेट ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड ने हासिल किये।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।