World Cup 2023: भारत के खिलाफ 5 विकेट लेने के बावजूद दिलशान मदुशंका के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए। हालांकि इस दौरान वो महंगे साबित हो गए। उन्होंने 10 ओवर के अपने कोटे में 8 के इकॉनमी रेट से 80 रन खर्च कर दिए।…
वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए। हालांकि इस दौरान वो महंगे साबित हो गए। उन्होंने 10 ओवर के अपने कोटे में 8 के इकॉनमी रेट से 80 रन खर्च कर दिए। इस तरह मदुशंका वनडे में सबसे महंगा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए है।
वनडे में सबसे महंगे 5 विकेट हॉल
5/85 - आदिल राशिद बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2019
5/80 - दिलशान मदुशंका बनाम भारत, वानखेड़े, 2023 आज*
5/79 - वानिंदु हसरंगा बनाम आयरलैंड, बुलावायो, 2023
5/76 - रुबेन ट्रम्पेलमैन बनाम ओमान, विंडहोक, 2021
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर टांगा। भारत की तरफ से शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारियां खेली।