World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह ने दिखाई अपनी क्लास, पारी की पहली ही गेंद पर निसांका को बनाया अपना शिकार, देखें Video
वर्ल्ड कप 2023 भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है और इसकी झलक एक बार फिर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दिखाई। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka)…
वर्ल्ड कप 2023 भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है और इसकी झलक एक बार फिर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दिखाई। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) को एलबीडबल्यू आउट कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया।
पारी का पहला ओवर करने के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह आये। उन्होंने पहली गेंद निसांका को फुल और गुड लेंथ पर एंगल बनाते हुए डाली। निसांका ने इसको डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से चूक गए और गेंद उनके पिछले पैड पर जाकर लग गयी। भारतीय टीम ने अपील की और अंपायर पॉल रिफ़ेल ने आउट दे दिया। निसांका ने डीआरएस ले लिया जोकि उनके हक में नहीं गया। गेंद स्टंप से जाकर टकरा रही थी। निसांका आज गोल्डन डक पर आउट हुए।