World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन के विशाल अंतर से दी मात
वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से मात दे दी। ये वनडे में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50…
वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से मात दे दी। ये वनडे में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 399 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 109(67) और मार्को यानसेन ने 75(42)* रन की पारियां खेली। इन दोनों ने 151 (77) रन जोड़े। वहीं रीजा हेंड्रिक्स ने 85(75) और रासी वैन डेर डुसेन ने 60(61) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। हेंड्रिक्स और डुसेन ने 121 (116) रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से रीस टोप्ले ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। वो इसी स्कोर पर ऑलआउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 43(17)* और गस एटकिंसन ने 35(21) रन की पारी खेली। दोनों ने 70 (32) रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए।