World Cup 2023: गिल-कोहली और अय्यर ने जड़े अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य
वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाये।…
वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाये। उन्होंने 92 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोहली ने 94 गेंद 11 चौको की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने 56 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दिलशान मदुशंका ने चटकाए। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।